मायावती पर डीआईजी मिश्र के आरोपों की जांच होगी

गृहसचिव ने बताया कि जांच महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक अतुल को जल्द ही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिश्रा बाईफोलर इफेक्टिव डिसआर्डर बीमारी से ग्रसित हैं। कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि मिश्रा ने मीडिया के समक्ष सरकार पर आरोप लगाकर सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है लिहाजा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीआईजी मिश्रा ने ग्रामीण विकास मंत्री दद्दू प्रसाद और खुद उनके खिलाफ भी आरोप लगाये हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि मिश्रा ने पूर्व प्रमुख सचिव आवास हरमिन्दर सिंह राज के बारे में कहा है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गयी थी।
इस मामले की भी जांच की जाएगी। मिश्रा को देर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाने जाने में देरी के सवाल पर सिंह ने कहा कि 2005-2010 तक उनके खिलाफ जांच चल रही थी इसलिये प्रोन्नति नहीं दी गयी। दूसरी ओर डीआईजी के सनसनीखेज आरोपों की विपक्ष ने न्यायिक जांच कराने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि मिश्रा के आरोपों से मुश्किल में आयी मायावती सरकार अब उन्हें मानसिक रोगी करार देने में पूरी ताकत लगा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी डीडी मिश्रा ने दमकल गाडिय़ों और अन्य उपकरणों की खरीद फरोख्त में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे और कहा था कि मुख्यमंत्री मायावती से उन्हें जान का खतरा है। छत्रपतिशाहूजी महाराज के ट्रामा सेन्टर मे भर्ती करा दिया गया है और मिश्रा की बेटी ने कहा है उसके पिता करीब एक महीने से तनाव में है लेकिन घर वालों से कोई चर्चा नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications