डूबता जहाज है कांग्रेस पार्टी, देश को भी डुबायेगी: बाबा रामदेव

Yoga guru Baba Ramdev
जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में पहुंचे बाबा रामदेव ने पगड़ी पहन कर सरदार का रूप धारण किया और साइकिल उठाकर चल पड़े। साइकिल पर सवार होकर बाबा ने सबसे पहला विरोध किया पेट्रोल की कीमतों का उसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ आग उगलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और अपने साथ-साथ देश को भी डुबो देगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यदि शीतकालीन सत्र में अगर काला धन वापस लाने के मामले पर ठोस कदम नहीं उठाये गये तो वो भी कांग्रेस के खिलाफ पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के दौरान निगेटिव कैम्‍पेन करेंगे।

योग गुरु एक बार फिर अन्‍ना हजारे की राह पर चल पड़े हैं। अन्‍ना हजारे ने केंद्र को चेतावनी दी थी कि यदि लोकपाल विधेयक पारित नहीं हुआ तो वो कांग्रेस के खिलाफ चुनाव के दौरान अभियान चलायेंगे। इसी राह पर निकले बाबा रामदेव ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार मिटाने और विदेशों से कालाधन वापस लाने के लिए कदम नहीं उठाए जाने पर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का विरोध करेंगे। रामदेव ने कहा कि यह सिर्फ मौखिक चेतावनी नहीं है, बल्कि वो जल्‍द ही यह सारी बातें एक पत्र के माध्‍यम से प्रधानमंत्री से कहेंगे। वह पत्र लिखित चेतावनी होगा।

जालंधर में रामदेव ने योग शिविर के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, कालेधन को वापस लाने, छोटे से बड़े स्तर पर देशभर में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री को पत्रा लिखेंगे। पत्रा का मसौदा तैयार कर लिया गया है और लोगों की प्रतिक्रिया के लिए उसे भेजा गया है । पत्र के मसौदे के बारे में उन्होंने कहा, उपरोक्त मुद्दों को जोरशोर से उठाते हुए पत्र में पीएम से आग्रह किया गया है कि वह आने वाले संसद सत्र में ठोस कार्रवाई करें।

बाबा ने साफ कहा कि इस मुहिम में श्री श्री रविशंकर और अन्ना हजारे भी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके बाद राजनीतिक दलों को भी इस मुद्दे पर पत्र लिखेंगे और उसके बाद सभी सांसदों का घेराव करेंगे। बाबा ने कहा केंद्र सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में अमीर और अमीर हुए हैं, जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+