भारत पर हमले की फिराक में था अमेरिका

America was all set to attack India during 71 Indo-Pak war
आज भले ही अमेरिका भारत का सबसे बड़ा सहयोगी होने का दावा करता हो लेकिन एक समय वह हमारे देश पर हमला करने की फिराकर में था। 1971 में भारत ने पाकिस्‍तान के साथ जो युद्ध लड़ा था उसमें पाक को पूरी तरह से अमेरिका का सहयोग हासिल था। इसका खुलासा भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दस्‍तावेजों से हुआ है। उस समय पाकिस्‍तान से बांग्‍लादेश को अलग करने के भारत के कदम के कारण अमेरिका भारत पर हमले की फिराक में था।

अमेरिका ने भारत पर हमला बोलने के लिए अपनी नौसेना का जंगी बेड़ा बंगाल की खाड़ी में भेजा था। उस समय अमेरिका ने दावा किया था कि यह बेड़ा भारत में फंसे अमेरिकी नागरिकों को निकालने के लिए भेजा गया था। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है उसके मुताबि‍क अमेरिका भारत पर हमला बोलने वाला था। अमेरिका के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति रिचर्ड निक्‍सन ने बाकायदा अमेरिका सेना से भारत पर हमला बोलने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के लिए कहा था।

उस समय अमेरिका पूरी तरह से पाकिस्‍तान के सहयोग में था। भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बांग्‍लादेश को मुक्‍त कराना चाहती थीं। अमेरिका नहीं चाहता था कि इस युद्ध में पाकिस्‍तान भारत के सामने आत्‍मसमर्पण करे। जिस वजह से उसने भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की मदद करने का फैसला किया था। इस युद्ध के दौरान पाकिस्‍तान ने समर्पण करने के बारे में अमेरिका को जानकारी दी थी। इसकी जानकारी भारत को काफी देर बाद मिली थी। बाद में पाकिस्‍तान के समर्पण करने के बाद अमेरिका ने भारत पर हमला बोलने का अपना फैसला बदल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+