कालाधन, भ्रष्टाचार पर चुप क्यो है सोनिया: आडवाणी

इन विषयों पर कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रधानमंत्री तो कभी-कभार बोल रहे हैं लेकिन सोनिया पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने अभी तक कुछ नहीं बोला है। आडवाणी ने कहा कि वह चाहेंगे कि सोनिया गांधी खुद ही इन मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करें। उन्होंने कहा कि शासन प्रणाली की उस वाम व्यवस्था की भांति ही वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली हैं।
जहां पार्टी प्रमुख सरकार के मुखिया के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली होता है। आडवाणी ने कहा कि वर्तमान समय में, जब से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने है। भारतीय तंत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था के बजाए उस वाम व्यवस्था के ज्यादा नजदीक है जहां पार्टी प्रमुख ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आडवाणी ने इस बात पर आश्चर्य भी जताया कि कैसे दस जनपथ ने रेस कोर्स रोड को पराजित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications