अन्ना-रामदेव दोनों को शीतकालीन सत्र का बेसब्री से इंतजार

तो वहीं स्वाभिमान यात्रा के जरिये पूरे देश में भ्रमण कर रहे योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि सरकार इस सत्र में हर हालत में बताना होगा कि विदेशों में जमा काला धन किन-किन लोगों का है और उसे कैसे वापस भारत लाया जायेगा, जिससे देश का विकास किया जा सके, क्योंकि सरकार ने कहा है कि वो इस मुद्दे पर विस्तार से काम कर रही है।
आपको बता दें शुक्रवार को सुबह 7 बजे अन्ना ने बापू की समाधी राजघाट पर उनका आशिर्वाद लेने के बाद अपना मौन व्रत तोड़ा। उसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। अन्ना ने अपने भाषण में अपनी पुरानी बात ही दोहरायी कि यदि शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल को पास नहीं किया गया तो वे खुद पांच राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे।
अन्ना ने साफ कहा कि सरकार अभी भी जनलोकपाल बिल पर अपना रूख साफ नहीं कर रही है। इसलिए अगर वो बिल नहीं लाती है तो मैं खुद उन पांच राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करूंगा। अन्ना ने कहा कि कांग्रेस जनलोकपाल बिल के टुकड़े-टुकड़े कर रही है। कांग्रेस और भाजपा के प्रश्न पर अन्ना ने कहा कि कोई दूध का धूला नहीं है, एक ने भ्रष्टाचार में डॉक्टरेट कर ली है तो एक ने पीएचडी।












Click it and Unblock the Notifications