ऊर्जा मंत्री पर आरोप लगाने वाला पेशेवर अपराधी

गौरतलब है कि प्रदेश के लोकायुक्त एन.के. मेहरोत्रा ने आय से अधिक संपत्ति, विधायक निधि का दुरूपयोग, पंचायत चुनाव में एक व्यक्ति का अपहरण करने समेत कई अन्य आरोपों की जांच जांच शुरू की। जांच में फंसे ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के खिलाफ जांच की सूचना उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती को भी दे दी। लोकायुक्त ने कहा कि हाथरस जिले के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल ने उपाध्याय पर उपरोक्त आरोप लगाए हैं जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 अक्तूबर को ही श्री अग्रवाल की शिकायत मिली थी जिसकी पडताल के बाद जांच शुरू की गयी है।
लोकायुक्त ने उपाध्याय को इसका नोटिस भी भेज दिया जिसकी पुष्टि उपाध्याय की ओर से की गयी। आरोपों के बाद श्री उपाध्याय ने कहा कि अग्रवाल विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रत्याशी रहे और भारी अन्तर से पराजित हुए। उनके द्वारा की गयी शिकायत राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल एक पेशेवर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कालाबाजारी की एक शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में हुई तो उन्हें दोषी पाया गया था।
उपाध्याय ने कहा कि अग्रवाल के खिलाफ चार दर्जन मुकदमें लंबित हैं। श्री उपाध्याय ने उन मुकदमों की सूची भी जारी कर दी। इतना ही नहीं उपाध्याय ने बताया कि अग्रवाल ने उनके खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की है और लोकायुक्त के पास भेजी शिकायत में भी उन्हीं ङ्क्षबदुओं को उठाया है जो न्यायोचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications