स्वादिष्ट खाने के चक्कर में पिटे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, अस्पताल में भर्ती
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल के गार्डों ने ही मधु कोड़ा और उनके साथ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामने में जेल में बंद दो पूर्व मंत्रियों के साथ मारपीट की है। सूत्रों की मानें तो दोनों पूर्व मंत्रियों को तो ज्यादा चोटें नहीं आई हैं मगर कोडा का हाथ टूट गया है। कोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दोनों पूर्व मंत्री सामान्य हैं।
गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जब से जेल में आये हैं तभी से यहां अच्छे खाने की मांग को लेकर वह विरोध जताते रहे हैं। वो कुछ दिनों से जेल के अंदर ही धरने पर बैठे थे। कोड़ा के साथ उनके साथी मंत्री भी धरने पर बैठे थे। आज इसी बात को लेकर कोड़ा और जेल कर्मचारियों में विवाद हो गया उसके बाद यह मामला मारपीट तक पहुंच गया। बस क्या होना था, जेल के गार्डों और कर्मचारियों ने कोड़ा और उनके साथी मंत्रियों की पीटाई कर दी।