सुप्रसिद्ध उद्योगपति अरविंद मफतलाल का निधन

उन्हें लगभग एक माह पहले बीमारी के चलते विशेष विमान से चित्रकूट लाया गया था। उनकी इच्छा थी कि वह अपनी अंतिम सांस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकूट में ले। भारतीय उद्योग जगत एवं समाज में उनका अतुलनीय योगदान था तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हे अनेक पुरस्कार भी मिले।
उन्हें वर्ष 1966 में दुर्गा प्रसाद खैतान स्मृति स्वर्ण पदक मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन का बिजनेस लीडरशिप अवाडर्, 1971 इंडियन मर्चेन्टस चैम्बर अवार्ड, 1975 जेवियर श्रमिक संबंध संस्थान जमशेदपुर के औद्योगिक शांति का सर जहांगीर घांडी स्वर्ण पदक, 1978 महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद का सम्मान, 1985 अंतरराष्ट्रीय लायन्स क्लब एसोसिएशन अमेरिका का लायन्स ह्यूमेंटेरियन अवार्ड आदि पुरस्कारों एवं सम्मानों से अलंकृत किया गया था।
उल्लेखनीय है कि मफतलाल उद्योग की स्थापना वर्ष 1905 में अरविंद मफतलाल के दादा गगल भाई मफतलाल ने की थी तथा शुरुआत में यह केवल टैक्सटाइल इकाई थी जिसका विस्तार अरविंद मफतलाल ने वर्ष 1954 में इसका मुखिया बनने के बाद कैमिकल पेट्रो कैमिकल आदि क्षेत्रों में किया।












Click it and Unblock the Notifications