पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा, व्यापारी मुक्त

Two kidnappers arrested, businessman released
दिल्ली (ब्यूरो)। पुलिस ने अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गुड़गांव जयपाल सिंह और इटावा (यूपी)से दीपक को गिरफ्तार किया है। दोनों फरीदाबाद से जैतपुर निवासी व्यवसायी अशद शेख और उसके साथी परवेज अहमद का अपहरण कर दस लाख की फिरौती मांग रहे थे।

25 अक्तूबर को कच्ची कॉलोनी, मदनपुर खादर निवासी अशद शेख के अपहरण की सूचना मिली थी। अपहरणकर्ता पीड़ित के मामा से दस लाख की फिरौती मांग रहे थे। फोन विक्रम उर्फ विक्की नामक व्यक्ति ने किया था। सर्विलांस से पता लगा कि अपहरणकर्ता गुड़गांव में मौजूद हैं। पुलिस की टीम ने गुड़गांव में दबिश देकर जयपाल और दीपक को दबोचकर अशद और परवेज को मुक्त करा लिया है। जयपाल सिंह पोशवाल ने बताया कि उसके भाई जयसिंह और विक्रम यादव उर्फ विक्की, जयसिंह के साले फरीदाबाद निवासी हिमांशु के साथ मिलकर अशद के अपहरण की साजिश रची थी। अशद से मोटी रकम ऐंठने का मकसद था।

इन्होंने रेशमा नामक युवती से अशद को फोन करवाया। युवती ने अशद को गुड़गांव आने की बात कही। काम में व्यस्त होने पर अशद ने परवेज को गुड़गांव भेज दिया। यहां से इन लोगों ने परवेज का अपहरण कर लिया। अगले दिन ये परवेज को फरीदाबाद ले आए। साजिश में परवेज से फोन करवाकर अशद को फरीदाबाद बुला लिया। अशद के गुड़गांव पहुंचने पर इन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर के बल पर अगवा कर लिया। विक्रम ने अशद के मामा को फिरौती के लिए कॉल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+