सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न : बाल ठाकरे

Amitabh Bachchan
मुंबई। एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की मांग बढ़ गयी है। और इस मांग को दोहराया है शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने। जिन्होंने शनिवार को मांग की कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अपने संपादकीय में कहा, वह भारत के असली रत्न हैं, जिन्होंने देश को बहुत ख्याति दिलाई। वह भारत रत्न के वास्तविक हकदार हैं।

बाल ठाकरे के अमिताभ प्रेम को इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने लिखा है कि बहुत से देशों में लोग यह नहीं जानते कि भारत का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री कौन है लेकिन वो बच्चन को जानते हैं। बाल ठाकरे ने खुले तौर पर कहा कि अमिताभ भारत रत्न के उतने ही हकदार हैं जितने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर लेकिन बच्चन व गांधी परिवार के तनावपूर्ण रिश्तों के चलते सरकार और कांग्रेस अमिताभ की अनदेखी कर रही है।

इससे पहले स्वरकोकिला लतामंगेशकर ने भी अमिताभ की जमकर तारीफ की थी और खुले मंच से कहा था कि अमिताभ को जरूर भारत रत्न मिलना चाहिए। वो एक संपूर्ण अभिनेता है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए जो किया है वो बड़े से बड़े कलाकार नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+