प्रतिभा पाटिल और राज्यपालों के बीच रैगिंग पर होगी चर्चा

राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि सम्मेलन में रैंगिग मुक्त शैक्षिक माहौल बनाने के उपाय ढूंढे जायेंगे तथा और इस दिशा में उठाये गये कदमों की कारगरता की समीक्षा होगी। बयान के अनुसार राज्यपालों के 43 वें सम्मेलन में अंतर राज्ययीय परिप्रेक्ष्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी चर्चा होगी जिसमें खासकर वामपंथी उग्रवाद तथा सीमाई राज्यों में सुरक्षा पर ध्यान केद्रित किया जायेगा।
इसके अलावा भारत के संविधान के पांचवी एवं छठी अनुसूची के परिप्रेक्ष्य में राज्यपालों की भूमिका पर भी विचार विमर्श होगा। प्रतिभा पाटिल की अध्यक्षता में यह इस तरह का दूसरा सम्मेलन होगा जिसमें राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों के 28 राज्यपाल एवं तीन उप राज्यपाल शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications