यूपी: जीप पर सवार होकर आई मौत, 8 मरे

Uttar Pradesh: 8 killed as jeep runs over audience watching Ramlila play in Azamgarh
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में देर रात एक तेज रफ्तार जीप ने एक साथ लगभग 30 लोगों को रौंद दिया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 19 लोग जख्‍मी हो गये। यह सभी लोग रामलीला देख रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है। घटना के बाद से जीप का चालक मौके पर जीप छोड़कर फरार हो गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रफ्तार पर सवार मौत की यह सनसनीखेज वारदात आजमगढ जिले के कप्‍तानगंज क्षेत्र में हुई। यहां आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर कोडिया बाजार में लोग रामलीला देख रहे थे। उसी समय अतरौली से आजमढ़ की तरफ आ रही तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर उसी तरफ जा घुसी। जीप ने एक साथ 30 से भी ज्‍यादा लोगों को अपने लपेटे में ले लिया। पुलिस की मानें तो 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

इस घटना में 19 लोग घायल हो गये। स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया। सूत्रों की मानें तो घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में 7 लोगों की शिनाख्‍त हो गई है जबकि एक की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद से जीप का चालक मौके पर जीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। मालूम हो कि आजमगढ़ में दिवाली के बाद तक रामलीला होती है और भारी संख्‍या में लोग एकत्र होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+