दिवाली पर हत्याओं से दहला हरियाणा

Serial murders in various cities of Haryana
अंबाला/रोहतक/कैथल। दीपावली खुशियों को त्यौहार है लेकिन हरियाणा के विभिन्न जिलों में दीपावली के दिन हुई हत्याओं से यह त्यौहार मातम में बदल गया। इस दिन हुई खूनी वारदातों में तीन युवकों की हत्या कर दी गई। दीपावली पर जहां अंबाला छावनी के पुराना आलू गोदाम इलाके में रहने वाले रोहित शर्मा के निवास के बाहर ढोल बजाया जा रहा था। इसी दौरान यहां पर दो युवक पहुंच गए और उन्होंने ढोल बजाने वाले ढोलचियों को उनके साथ चलने को कहा। इस पर रोहित के साथ इनका विवाद हो गया। रोहित ढोलचियों को यहां से न जाने को कह रहा था। वहीं, आग-बबूला हुए दोनों युवकों ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया।

वहीं रोहतक के सुनारिया कलां गांव में दीपावली की रात कई लोगों ने मिलकर एक युवक को काट डाला। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर चार महिलाओं सहित 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुनारिया कलां निवासी 24 वर्षीय संजय बुधवार रात अपने चाचा प्रदीप और अन्य ग्रामीणों के पास बैठा बातचीत कर रहा था। रात करीब 11 बजे यहां से उठकर जब वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में कई लोगों ने तेजधार हथियारों व डंडों से उस हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

वहीं कैथल के हरीगढ़ गांव में दीपावली के दिन रुपये रुपये के लेनदेन में एक युवक ने अपने चाचा के साथ मिलकर सगे भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दरबारा सिंह व उसके भाई राणा में बेची गई जमीन के रुपये के लेन-देन का विवाद था। राणा ने बुधवार को अपने चाचा निक्कू को साथ लेते हुए दरबारा सिंह पर लाठी और गंडासी से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी तब तक दरबारा पर वार करते रहे जब तक दरबारा की सांसें नहीं रुक गई। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सुभाष के शिकायत पर राणा औन निक्कू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बाद में मधुबन से आई फोरेंसिक टीम ने जांच की। दूसरी ओर इस हत्याकांड को लेकर कोई भी ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+