थाईलैंड की राजकुमारी ने देखी अवध की झलक

लखनऊ आगमन पर उन्होंने जहां सांस्कृतिक संध्या का मजा लिया वहीं उन्होंने अवध की झलक भी देखी और कई पुरानी व ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया। गोमतीनगर स्थित पर्यटन विभाग के सभागार में पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग लखनऊ परिक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी प्रदर्शनी का राजकुमारी एवं उनके साथ आये दल के सदस्यों ने अवलोकन किया। बौद्ध स्थलों एवं बौद्ध परम्परा पर मुख्य रुप से आधारित इस प्रदर्शनी के माध्यम से दल के सदस्यों को भगवान बुद्ध से जुड़ी स्मृतियों की जानकारी प्रदान की गयी।
राजकुमारी व उनके साथ आए सदस्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के बौद्ध स्थलों के साथ ही वाराणसी, आगरा, फतेहपुर सीकरी, बुंदेलखण्ड, लखनऊ और वन्यजीव क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रिंसेज ने इलाहाबाद में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले में विशेष रूचि ली उन्होंने अधिकारियों से मेले में बारे में कई जानकारियां ली तथा यह जानने का प्रयास किया कि इस मेले का इतना महत्व क्यों है और यह कितने वर्षों से लगता आ रहा है।
दल के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ ङ्क्षप्रसेज थाईलैंण्ड के भारत स्थित राजदूत, थाईलैंड में भारत के राजदूत एवं सचिव व महानिदेशक पर्यटन द्वारा पारम्परिक दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। दल के सदस्यों ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रात: लखनऊ के पुराने क्षेत्र की हेरिटेज वाक का भी भ्रमण किया। इसके माध्यम से दल को लखनऊ के गौरवशाली इतिहास नायाब स्मारकों एवं शिल्पकलाओं से रुबरु होने का अवसर प्राप्त हुआ जिनके बारे में दल के सदस्यों ने उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की।












Click it and Unblock the Notifications