काल बनने से बाल-बाल बची कालका मेल, 3 डब्‍बे पटरी से उतरे

Three bogies of Kalka Mail derail, no one injured
गुड़गांव। शुक्रवार की सुबह कालका मेल एक बार फिर काल बनने से बाल-बाल बच गई। हावड़ा-दिल्ली कालका मेल के तीन डब्बे हरियाणा में एक स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये। इसे भगवान का शुक्र ही कहेंगे कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर सोनीपत से लगे रठढाना स्टेशन के निकट शुक्रवार की सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि व्यस्त अंबाला-दिल्ली खंड पर सोनीपत को पार करने के बाद यह ट्रेन कम गति में चल रही थी, तभी इसके तीन डब्बे पटरी से उतर गए।

संभागीय रेलवे प्रबंधक अश्विनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और पटरी से उतरे डिब्बे के सभी यात्री सुरक्षित हैं। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के कुल 24 डब्बों में से तीन डब्बा पटरी से उतर गया जिसमें एक लगेज वैन था। उन्होंने बताया कि रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

मालूम हो कि बीते 10 जुलाई को उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां स्‍टेशन पर कोलकाता से दिल्‍ली जा रही कालका मेल अचानक पटरी से उतर गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन की गति 108 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसा कितना भयंकर और दर्दनाक था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा स‍कता है कि एसी डिब्‍बों समेत 15 बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं थी। कई बोगियों के तो मालवा स्‍टेशन के केबिन पर जा गिरे थे। इस भयावह हादसें में 35 लोगों की जानें गईं थी और लगभग 100 लोग जख्‍मी हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+