कोर कमेटी की बैठक को भंग कर दो अन्ना जी : कुमार विश्वास

Kumar Vishwas
नई दिल्ली। मशहूर कवि और अन्ना टीम के हम सदस्यों में से एक कुमार विश्वास ने समाजसेवी अन्ना हजारे को चिठ्ठी लिखकर आग्रह किया है कि वह कोर कमेटी को भंग कर दें क्योंकि भ्रष्ट तंत्रो की वजह से अन्ना कमेटी अपने मुंद्दों से भटक उठी है। उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि लगतार अन्ना की कोर कमेटी पर लग रहे आरोपों की वजह से कोर कमेटी जनलोकपाल मुद्दे पर काम नहीं कर पा रही है, जिसके कारण उन्होंने इसकी इल्तजा की है।

आपको बता दें कि कोर कमेटी की बैठक कल होने वाली है और अन्ना हजारे पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह मौन व्रत के चलते कल की बैठक में शामिल नहीं होगें। कुमार विश्वास की ओर से लिखे गए इस खुले पत्र के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि क्या लगातार उठ रहे विवादों की वजह से टीम अन्ना अपनी कोर कमेटी को भंग करने जा रही है।

गाजियाबाद में शनिवार को कोर कमेटी की प्रस्तावित मीटिंग से पहले कुमार विश्वास के पत्र के कई मायने हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले टीम अन्ना के सबसे सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल ने ऐसी ही बातें कहीं थीं । कुमार विश्वास ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब ना निकाला जाये, वो चाहते हैं कि अन्ना हजारे का आंदोलन बेकार ना जाये जो कि जनलोकपाल बिल को अस्तित्व में लाने के लिए शुरू हुआ था ताकि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+