आडवाणी की रथयात्रा के रास्ते में मिले विस्फोटक

Lal Krishna Advani
मदुरै। एक बड़ी खबर आडवाणी की रथयात्रा से जुड़ी है, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा जिस रास्ते से होकर गुजरने वाली हैं उस रास्ते में विस्फोटक बरामद हुए हैं, वो भी भारी मात्रा में। आडवाणी की रथात्रा इस समय तमिलनाडु पहुंची है।

विस्फोटक मुदुरै से 30 किलोमीटर दूर पलमबति गांव में मिले। बम तिरूमंगलम पुल के नीचे मिले। पुलिस सूत्रों ने बम मिलने की पुष्टि की है। इसी रास्ते पर करीब 45 मिनट के बाद आडवाणी का काफिला होकर गुजरने वाला था। बम मिलने के बाद से लोगों में दहशत देखी गयी है।

हालांकि भाजपा पार्टी के मुताबिक बम मिलने की घटना का आडवाणी की यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनकी यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। आडवाणी की रथ यात्रा दूसरे चरण में पहुंच गई है। आडवाणी यात्रा के 18 वें दिन शुक्रवार को तमिलनाडु पहुंचे।

गौरतलब है कि आडवाणी की रथयात्री 11 अक्टूबर से शुरू हुई है और यह देश के 23 राज्यों से होकर गुजरेगी। आडवाणी की इस यात्रा का मकसद लोगों को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करके भाजपा के पक्ष में जनमत हासिल करना है। राजनीतिक पुरोधाओं के मुताबिक आडवाणी की आखिरी सियासी दांव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+