सोने के दाम पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 1 करोड़ बरामद

इनके गिरोह में विवेक (हापुड़), धर्मेंद्र (गाजियाबाद), छोटू बंसल, बालेश्वर जैन, मनोज, प्रदीप (दिल्ली), नारंग, नितिन, हेमंत (मेरठ), मोहित, मृदुल और मानवेंद्र जैन (मोदीनगर) भी शामिल हैं, जो फरार हैं। कप्तान ने बताया कि एमसीएक्स के सट्टे की शुरूआत लंदन, न्यूयार्क, दुबई और टोकियों स्टॉक एक्सचेंज आदि महत्वपूर्ण स्टाक एक्सचेंजों से होती है।
दिनभर में सोने-चांदी के भाव में कई बार उतार-चढ़ाव आता है, जिस पर गिरोह पल-पल नजर रखता था। एमसीएक्स में डिमेट एकाउंट खुलवाकर सोने-चांदी की खरीद-फरोख्त की जाती है, जिस पर टैक्स देना होता है। यह गिरोह बिना टैक्स दिए अपना ग्रुप बनाकर सोने-चांदी के भाव कम ज्यादा होने पर एक-दूसरे को फोन पर सूचना देते थे कि कब खरीदना और कब बेचना है। इस तरह बिना टैक्स दिए ये गोरखधंधा चलता है। अरबों रुपये के दांव रोज लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications