बाल ठाकरे के निशाने पर फिर आयी कांग्रेस

Shiv Sena supremo Bal Thackeray
मुंबई। दिवाली के मौके पर भी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कांग्रेस को नहीं बख्शा और सोनिया गांधी और सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि उनका मूल मकसद दिवाली पर लोगों को शुभकामना संदेश देना था। 'सामना' में दिवाली के मौके पर लिखे अपने शुभकामना संदेश में बाल ठाकरे ने लिखा है, 'आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है। गणपति विसर्जन, नवरात्रि, दशहरे के बाद अब दिवाली भी आ गई। आम आदमी महंगाई से जूझते हुए जैसे-तैसे कुछ खरीद पा रहा है।

यह दिखाता है कि कांग्रेस की सरकार और नहीं सहा जा सकता, लेकिन आम आदमी क्या करे। वह किसी भी तरह जी रहा है।' लेख में ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा है, 'इस बार कांग्रेसी 'नरकासुर' का वध करके दिवाली मनाओ।'

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ठाकरे ने कांग्रेसियों को निशाना साधा है इससे पहले भी वह कई बार कांग्रेस पर बरस चुके हैं। ठाकरे कई बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी निशाने पर ले चुके हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+