लखनऊ में युवक की हत्या कर शव जलाया

Murder
लखनऊ। राजधानी से सटे बंथरा इलाके में एक शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। हत्यारों ने घटनाओं को बड़ी ही होशियारी से अंजाम देते हुए पहले उसकी हत्या की तथा बाद में शव को जला दिया। शव जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी। फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान करने में जुटी है।

बंथरा के अमावां गांव के जंगल में एक जला हुआ शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो उसने देखा की शव किसी युवक का था जिसे मारने के बाद जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आस-पास के गांव में पूछताछ की लेकिन युवक के बारे में कुछ पता नही चला। पुलिस ने शव को लावारिस मानते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब रही होगी लेकिन शव को जलाए जाने के कारण कपड़े व अन्य किसी प्रकार की निशानी नहीं रह गयी जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है। शरीर पर कपड़ों के कुछ निशान दिखायी दिए जिससे यह पता चला कि युवक लोवर टी-शर्ट पहने रहा होगा। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसकी शिनाख्त छुपाने के लिए शव को जला दिया है।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने इसकी हत्या कर शव को जंगल में जलाया पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक को कहीं दूर से अगवा कर लाया गया होगा और यहां लाकर उसकी हत्या की गयी। इससे पूर्व भी राजधानी में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें हत्यारे दूसरे इलाकों से लोगों को पकड़ कर यहां लाए और उनकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+