काहिरा में महात्मा गांधी के बुत का अनावरण

इससे ऐसा महसूस होता है कि महात्मा गांधी के अहिंसा वादी विचारों से आज भी कई देश प्ररित है।
काहिरा में महात्मा गांधी के बुत का अनावरण मिस्र के संस्कृति मंत्री एमाद अबू गाजी और भारत के राजदूत आर स्वामीनाथन ने सुप्रीम कौंसिल फोर कल्चर में कल यहां इस प्रतिमा का अनावरण किया। प्रसिद्ध भारतीय शिल्पी राम सुतार द्वारा निर्मित यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने मिस्र की सरकार और जनता को उपहार में दी थी।
स्वामीनाथन ने इस मौके पर कहा कि आम तौर पर यह सवाल किया जाता है कि क्या महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारी दुनिया में प्रासंगिक हैं। मिस्र में इस वर्ष की शुरूआत में जो घटनाएं हुई वे निसंदेह यह दिखाती हैं कि शांतिपूर्ण रास्ता और अहिंसा अंतत: अच्छे परिणाम देती है।












Click it and Unblock the Notifications