केजरीवाल का बचाव करके भाजपा ने अपनी दोस्ती साबित कर दी : दिग्विजय सिंह

हालांकि दिग्विजय सिंह द्वारा इससे पहले की टिप्पणी पर भाजपा सांसद वरूण गांधी ने धावा बोला था । वरूण ने कहा कि टीम अन्ना को भ्रष्ट कहने वाले दिग्विजय सिंह अपनी जबान संभाल कर बात करें। और अन्ना और आरएसस के रिश्ते बताने वाले दिग्गी साहब हवा में तीर छोड़ना बंद करें। ये उनके और उनकी पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। वरूण ने य साफ किया कि वो जनलोकपाल बिल के समर्थक हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अन्ना और अन्ना की टीम आरएसएस से मिली हुई है।
वो अभी तक टीम अन्ना के किसी भी सदस्य से नहीं मिले हैं। इस तरह की बेबुनियाद बातें करके दिग्विजय सिंह अपनी भटकती मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, जो उनके हित में नहीं होगा। वरूण गांधी के बारे में जब दिग्विजंय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और कहा कि वो इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहते लेकिन वो अपने बयान पर कायम हैं।












Click it and Unblock the Notifications