धनतेरस के अवसर पर सोना में 100रू और चांदी 300रू का इजाफा

वैश्विक बाजार में सोने के भाव 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1657.30 डालर और चांदी के भाव 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.73 डालर प्रति और हो गए। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 100 रु. की तेजी के साथ क्रमश 27,130 रु. और 26,990 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए।
गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 22,000 प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 300 रु. की तेजी के साथ 53,500 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 290 रु. चढ़कर 53,280 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 62,000 से 63,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications