पाक बना यूएन का अस्थाई सदस्य, भारत ने दी बधाई

महासभा में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद सभागार के बाहर पुरी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल्ला हुसैन हारून को गले लगाते हुए उन्हें बेहतर राजदूत कहा। पुरी ने कहा कि कई वैश्विक मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान की समझ एक जैसी है और हम वर्ष 2012 में साथ मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं।
भारत जनवरी 2011 में सुरक्षा परिषद् का अस्थाई सदस्य बना था और उसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2012 को समाप्त हो जाएगी जबकि जनवरी 2012 से पाकिस्तान का कार्यकाल आरंभ होकर 31 दिसंबर 2013 तक चलेगा। इससे पहले भी दोनों परमाणु शक्ति पड़ोसी देश वर्ष 1968, 1977 और 1984 में एक साथ परिषद् के सदस्य रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications