गद्दाफी को मारने से पहले विद्रोहियों ने किया था टॉर्चर

जारी वीडियो की बात करें तो उसमें गद्दाफी खून से लथपथ दिख रहा है। इस वीडियो से साफ है कि गद्दाफी को मारने से पहले उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विद्रोही उसे जमीन पर बुरी तरह से घसीट रहे थे और वह उनसे बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि यह इस वीडियो की सत्यता पर संदेह जताया जा रहा है।
खैर जो कुछ भी हो मगर 42 साल तक लीबिया पर राज करने वाला गद्दाफी इतनी बेबसी की मौत मारा जायेगा किसी ने नहीं सोचा था। बहरहाल वीडियो सही या गलत इसके बारे में तो नहीं कहा जा सकता मगर इसे देखने से साफ जाहिर होता है कि गद्दाफी मरने से पहले रहम की भीख मांग रहा था। मगर उस बेहरम तानाशाह पर किसी ने भी रहम नहीं किया। गद्दाफी, 'डोन्ट शूट-डोन्ट शूट' चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और उसको गोलियों से ढेर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications