गद्दाफी के पास था 30 हजार करोड़ का सोना

Former Libyan leader Moammar Gaddafi
त्रिपोली। बीते फरवरी में लीबिया में लड़ाई छिड़ने के बाद यह खबर आई थी कि कर्नल गद्दाफी के पास इतना सोना है कि वह उसके दम पर वर्षों तक लड़ाई जारी रख सकता है। अंर्तराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की मानें तो उस समय यह कहा गया था कि गद्दाफी के पास 143.8 टन सोना है। उस समय अंर्तराष्‍ट्रीय बजार में उसकी कीमत 64 करोड़ डॉलर बताई गई थी। इंडियन करेंसी की बात करें तो इसकी कीमत 30 हजार करोड़ रुपये थी। सीधे शब्‍दों में कहें तो गद्दाफी के पास स्‍वर्ण भंडार था।

सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गद्दाफी का स्‍वर्ण भंडार पहले त्रिपोली स्थित सेंट्रल बैंक के लॉकरों में रखा था। बैंक का नियंत्रण खुद तानाशाह के हाथों में था। लीबिया पर गठबंधन सेनाओं के हमले तेज होने के बाद गद्दाफी ने इस स्वर्ण भंडार को सुरक्षित करने के लिए त्रिपोली से स्थानांतरित कर दिया था। जानकारों का कहना है कि गद्दाफी को सोने का बहुत शौख था मगर वह लूट कर सोना एकत्र करता था।

मालूम हो कि गुरुवार की शाम नाटो सेना ने दुनिया के गिने-चुने तानाशाहों में शुमार कर्नल मुअम्‍मार गद्दाफी सिर्ते पर कब्‍जा पाने की लड़ाई में मारा गिराया था। गद्दाफी की मौत सिर में गोली लगने से हुई। गद्दाफी की मौत उसके गृहनगर सिर्ते में हुई है। उल्‍लेखनीय है कि गद्दाफी के मौत के बाद से पूरे लीबिया में खुशी का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+