3सी कंपनी ने बनाया बिजली पैदा करने वाला मकान

कंपनी का यह माडल नोएडा के सेक्टर 107 में विकसित किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह विश्व में खनिज इधन के भंडार में तेजी से कमी, प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं का समाधान ढूंढने को लेकर उसकी प्रतिबद्धता का नमूना है। विज्ञप्ति के अनुसार इस भवन में 24 सौरपाल लगे हैं जिनमें 3 किलोवाट-घंटा की दर से बिजली पैदा होती है जो घर की जरूरत के लिए काफी हैं।
इस घर में सामान्य घरों से 80-90 प्रतिशत कम बिजली की खपत होती है और इसमें पानी की भी 40 प्रतिशत बचत होती है। 3सी कंपनी के निदेशक और वास्तुशिल्पी विदुर भारद्वाज ने कहा कि हम जैसा घर बनाते हैं वैसा ही हमारा उपभोग का ढर्रा बनता है। हम घर की सुंदरता और उसमें सुख सुविधा के साथ बिना कोई बदलाव किए भी उर्जा की बचत के तरीके अपना सकते हैं। शून्य माडल में प्रकृति से प्राप्त उपहारों से पूरी तरह उरिण होने तथा साथ साथ अपने पर्यावरण और पारिस्थितियों को कोई नुकसान न पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता की भावना समाई है।












Click it and Unblock the Notifications