सीबीआई ने शुरू की पूर्व आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री के बेटे की जांच

 ys jaganmohan reddy
हैदराबाद। सीबीआई ने आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी के अधिकारियों का एक दल उनके घर एवं संपत्तियों के मूल्यांकन की खातिर आज उनके आवास पर पहुंचा।

आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने जगन के खिलाफ ठगी, आपराधिक षड्यंत्र, विश्वासभंजन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कपड़ा मंत्री पी. शंकर राव और तेदेपा नेता येरन नायडू की अलग-अलग याचिकाओं पर कार्रवाई करते हुए आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल में सीबीआई को आदेश दिया था। कि वह कडप्पा के सांसद के खिलाफ अवैध संपत्तियों की जांच करे जिसे उन्होंने अपने पिता के मुख्यमंत्रित्व काल में जुटाया था।

सीबीआई ने जगनमोहन पर अपने पिता एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित रूप से षड्यंत्र करने और कई कंपनियों को फायदा पहुंचाकर आंध्रप्रदेश सरकार के साथ ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जब राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ही भष्‍टाचार में लिप्‍त पाये जाएगे तो उस राज्‍य क जनता का क्‍या हाल होगा। अभी हाल ही में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री लिप्‍त पाये गये और अब आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के ऊपर भी तलवार लटक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+