बीएसएफ हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

खूंटी जिले के बुंडू व नामकुम के पास के इलाके में कोलार जंगल से सटे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट एसपी सिंह समेत तीन लोग सवार थे। जिसमें एक एसपी सिंह थे दूसरे पायलट थामस शामिल थे। इसके अलावा हेलीकॉप्टर का एक तकनीकी सदस्य मनोज कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके है।
रांची के पास खंडूरी में एक विमान के दुघर्टना ग्रस्त हो जाने से उसमे सवार कुल तीन लोगो की मौंत हो गयी। यह विमान बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का था जिसमें दो पायलट एक टेक्नीशियन समेत तीन लोग सवार थे। इस दुर्घटना का कारण अभी पता नही चल पाया है। अधिकारी वहा पहुंच चुके है और दुर्घटना का कारण क जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications