दिग्विजय कांग्रेस की लुटिया डुबोने यूपी आये हैं: केजरीवाल

Team Anna's member Arvind Kejriwal
लखनऊ। टीम अन्ना ने देश प्रकार का आंदोलन छेड़ दिया है उससे यह तय है कि आने वाले समय में टीम के सदस्यों में और हमलें हों। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम व हमारे साथी इस प्रकार के हमलों के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने माला पहनने से इनकार करते हुए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिंह के गृह प्रान्त मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लुटिया डूब चुकी है अब दिग्विजय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को डुबोने आये हैं। अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का जोरदार स्वागत हुआ।

केजरीवाल ने कहा कि टीम अन्ना में वही रहेगा जिसके अंदर अहिंसा की भावना और व्यक्तिगत अपमान सहने की क्षमता होगी। कोई चप्पल मारे या पत्थर प्रतिक्रिया में टीम अन्ना को हिंसा का सहारा नहीं लेना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में उनके ऊपर चप्पल से हमला करने वाले को वह पहचानते नहीं हैं। उन्होंने उसे माफ कर दिया है। उन्होंने पुलिस से भी आग्रह किया है कि उसे छोड़ दे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने दोहराया कि संसद के शीतकालीन सत्र में मजबूत जनलोकपाल बिल पारित नहीं किया गया तो पूरे देश में अहिंसात्मक आंदोलन चलाया जायेगा।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन काफी तेज होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पिटने के लिए तैयार रहें क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जोखिम उठाना ही पड़ेगा। भ्रष्टाचारियों में आत्मबल की कमी होती है लेकिन उनमें बाहुबल और धनबल तो होता ही है।

केजरीवाल ने कहा कि अन्ना टीम कांग्रेस का विरोध नहीं कर रही है, वह केन्द्र सरकार का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल पारित कराने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाना टीम का लोकतांत्रिक अधिकार है। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस के बजाय किसी अन्य दल की सरकार होती और वह जनलोकपाल बिल पारित करने में आनाकानी करता तो टीम अन्ना उसका भी इसी प्रकार विरोध करती। जनलोकपाल बिल पारित हो जाने के बाद विरोध का सवाल ही खत्म हो जायेगा। उन्होंने अयोध्या के निवासियों को आश्वासन दिया कि जनलोकपाल बिल पारित नहीं होने पर दिसम्बर या जनवरी में अन्ना हजारे स्वयं फैजाबाद आयेंगे।

उन्होंने टीम के भीतर मतभेद की बात से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि अन्ना टीम में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है सभी एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं। अध्योध्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलोग्राम की माला पहनाने की कोशिश की तो केजरीवाल ने विनम्रता से मना करते हुए कहा कि माला तो नेता पहनते हैं। फूल नोटों में न बदल जाये इसलिए माला पहनाने के बजाय गले मिलने की परम्परा शुरु करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+