आकुपाई वॉल स्ट्रीट में विकीलीक्स की मुख्य भूमिका: असांजे

असांजे ने बताया कि उनके संगठन ने अपने स्टाफ में कोई कटौती नहीं की है। साथ ही असांजे का कहना था कि विकीलीक्स पिछले 11 महीनों से अपनी जमा पूंजी पर निर्भर रह कर संचालन कर रहा है। असांजे के अनुसार विकीलीक्स को छोड़कर जाने वाला एकमात्रा प्रवक्ता था जो जर्मनी का था। हांलाकि उन्होंने उसका नाम नहीं बताया।
असांजे का कहना था कि इन दिनों फैल रहा आकुपाई वॉल स्ट्रीट आंदोलन जिसमें वैश्विक आर्थिक संकट के लिये पूंजीवादियों के लालच को दोषी माना जा रहा है उसके पीछे कुछ हद तक विकीलीक्स के आंदोलनकारियों की ही प्रेरणा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पूरी दुनिया में आर्थिक संकट इसी तरह बना रहा तो आने वाले समय में इस तरह के आंदोलनों को और भी बढ़ावा मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications