देहरादून: पत्नी के नाक और होंठ काट पति ने दिया करवाचौथ का तोहफा
पिंकी अपने माता-पिता के पास रहती है, जबकि राजू गणेश विहार में किराये के मकान पर रहता है। पिंकी महंत इंद्रेश अस्पताल में झाड़ू-पोंछा का काम करती है। जानकारी के मुताबिक रविवार दिन में राजू अचानक पिंकी के घर आया और उसे बात करने के बहाने कमरे में लेकर चला गया। पिंकी की मां गुड्डी देवी के मुताबिक उन लोगों ने समझा कि संभवत: वह पिंकी से बात करने आया है। लेकिन अचानक कमरे से मारपीट की आवाजें आने लगी।
उन्होंने जब तक दरवाजा खोला, तब तक राजू वहां से फरार हो गया। उन्होंने देखा कि पिंकी बेड पर लहुलूहान पड़ी थी। तत्काल उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक पिंकी की नाक व होंठ कटे हुए हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक राजू मूल रूप से दिल्ली का है और टैक्सी चलाता है। परिजनों का आरोप है कि राजू पिंकी पर शक करता था और इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।