हिसार की सीट तो कांग्रेस की थी ही नहीं: उमर अब्दुल्ला

अपने पोस्ट में उमर ने लिखा है कि अन्ना के सहयोगियों को ऐसी सीट का चुनाव करना चाहिए जहां से उसकी जीत सुनिश्चित हो और तब परिणामों को प्रभावित करने की उनकी क्षमता का परीक्षण होता। उन्होंने कहा कि हिसार कांग्रेस की सीट नहीं थी और इससे किसी का भी संकेत नहीं माना जा सकता।
आपको बताते चलें कि हरियाणा के हिसार लोकसभा उपचुनाव के दौरान अन्ना हजारे के सहयोगियों ने जनलोकपाल के प्रति अपना समर्थन न देने के कारण कांग्रेस के खिलाफ एक अभियान चलाया था और कांग्रेस को वोट न देने की अपील की थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई ने हिसार लोकसभा उपचुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार को हराकर जीत लिया है।












Click it and Unblock the Notifications