सांप्रदायिक दंगों में हो रही बढ़ोत्‍तरी: सरकार

Home ministry of India P Chidambaram
दिल्‍ली। सांप्रदायिक हिंसा सरकार के लिए एक चुनौती के तौर पर उभर रही है। देश भर में पिछले तीन साल में सांप्रदायिक हिंसा के 2,420 मामले सामने आए जिसमें कम से कम 427 लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन साल में सांप्रदायिक हिंसा में 427 लोगों की मौत गृहमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अगस्त तक सांप्रदायिक हिंसा के 338 मामले सामने आए जिसमें 53 लोगों की मौत हुई जबकि 1,059 लोग घायल हुए।

इस तरह की घटनाओं में 14 सितंबर को राजस्थान के भरतपुर जिले में 10 लोग मारे गए, जबकि उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में दो अक्तूबर को चार लोगों की मौत हो गई। गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए सांप्रदायिक हिंसा प्रमुख चिंता का विषय बन गया है। हम लोगों ने संबंधित राज्य सरकारों को इसतरह की घटनाओं से सख्ती से निपटने की सलाह दी है। सांप्रदायिक हिंसा का समाज पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। जिससे समाज के बिखरने का डर रहता है।

2010 में सांप्रदायिक हिंसा की 651 घटनाओं में 114 लोगों की मौत हो गई और 2,115 व्यक्ति घायल हो गए। 2009 में 773 घटनाओं में 123 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,417 लोग घायल हुए। 2008 में 656 घटनाओं में 123 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,270 लोग घायल हुए। सरकार का कहना है कि इन घटनाओं से सख्‍ती से निबटने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+