कश्मीर मु्ददे पर अन्ना ने किया प्रशांत से किनारा, लोगों ने कहा पड़ गयी फूट

कुछ विधार्थियों ने फेसबुक पर लिखा है कि कोई भी राजा कोई लड़ाई तब ही हारता है जब उसकी सेना में एकता नहीं होती है। और अन्ना की टीम में भी यही हो रहा है। उनकी ताकत अब बंटते हुए दिखायी दे रही है, जिसका फायदा सियासी ताकतें उठा सकती है। अगर प्रशांत के साथ अन्ना खड़े हो जाते तो बात कुछ और हो जाती। इससे पहले जस्टिस हेगड़े ने भी केजरीवाल और बेदी के काम पर उंगली उठायी थी। ये बातें ये साबित करने के लिए काफी है कि टीम अन्ना संगठित नहीं जो कि आने वाले दिनों के लिए अच्छा नहीं होगा।
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह को सभी समस्याओं का समाधान बताया था। इससे नाराज होकर भगत सिंह सेना नामक एक संगठन से जुड़े लोगों ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि,इस घटना के बाद भी उन्होंने अपना बयान दोहराया और कहा कि वो अब भी इस बात पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications