परिवारवाद देश के लिए सबसे बडा खतरा: आडवाणी

चूंकि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है इसलिए इस प्रकार के सभी निर्णय पार्टी में विचार-विमर्श के बाद सबकी सहमति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उनकी यात्रा की तैयारी के लिए सतना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी द्वारा पत्रकारों को रूपये बांटने के बारे में पूछने पर उन्होने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जब आप यह बता रहे हैं तो प्रदेश अध्यक्ष प्रभात को इसकी जांच करने को कहा जाएगा।
उन्होंने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी प्राथमिकता में आम आदमी की तरक्की और जनकल्याणकारी कार्यक्रम हैं। इस सरकार ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हुए आय से अधिक संपत्ति रखने वाले लोक सेवकों के खिलाफ कानून बनाया है लेकिन केन्द्र सरकार ने अब तक इस पर अपनी सहमति नहीं दी है। इसके अलावा उसके पास गौवंश रक्षा एवं मकोका जैसा कानून भी काफी समय से लंबित है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह लोकपाल विधेयक के दायरे में प्रधानमंत्री को भी लाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव बरत रही है जबकि राजग सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्यों से कभी भेदभाव के आरोप नहीं लगे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात भूषण एवं अन्य पार्टी नेताओं के साथ आडवाणी की रथयात्रा यहां से मैहर होकर उमरिया के लिए रवाना हो गई।












Click it and Unblock the Notifications