सोन नदी में बस गिरी पच्चीस घायल, तीन मरे

मौके पर मौजूद कलेक्टर नीरज दुबे एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर लाड ने बताया कि मृतकों में दो पुरूष एवं एक महिला हैं। महिला का शव अब भी बस में फंसा हुआ है जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है और बस को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। उन्होने कहा कि शहडोल-रीवा मार्ग पर यह हादसा सोन नदी के पुल पर हुआ जिसके बारे में बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक का बस से नियंत्राण खो दिया और वह नदी में जा गिरी।
यह बस दादू बस सर्विस की है और इसमें लगभग पचास यात्री सवार थे। इनमें से तीन की मौत की अब तक सूचना है और लगभग 25 घायल हैं जबकि शेष सुरक्षित बताए गए हैं। बस का चालक भी घायलों में शामिल है। सूचना की जानकारी पाकर कलेक्टर नीरज दुबे एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर लाड घटनास्थल पर पहुचें उनके अनुसार यह हादसा सोन नदी के पुल पर जिसमें चालक भी गंभीर रूप से घायल है। सभी 25 घायलो में स्थिति सामान्य है फिलहाल सभी खतरे से बाहर है












Click it and Unblock the Notifications