टीम अन्‍ना के लिए मुसीबत बना हिसार उपचुनाव

Team Anna
हिसार/नई दिल्ली। जहां एक ओर हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को टीम अन्ना निशाना बना रही वहीं दिल्ली के एक छात्र ने टीम अन्ना को निशाना बनाने हुए कानूनी पचड़े में फंसाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में कानून के छात्र विभोर आनंद ने टीम अन्ना को नोटिस भेजकर यह आरोप लगाया है कि इस टीम ने अपने अभियान की दिशा को मोड़कर एक पार्टी विशेष के खिलाफ छेड़ दिया है। जिससे भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यदि कोर्ट ने ऐक्‍शन लिया तो हिसार उपचुनाव टीम अन्‍ना के लिए मुसीबत बन सकता है।

टीम के हिसार में कहे गए हालिया बयान साफ करते हैं कि इस टीम का कोई और ही छुपा हुआ एजेंडा है। विभोर ने टीम अन्ना के सभी सदस्यों को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि टीम अन्ना का आंदोलन पहले पूरी तरह से गैर राजनीतिक था, लेकिन बाद में टीम ने कांग्रेस का विरोध करना शुरू कर दिया। शीतकालीन सत्र का इंतजार किए बगैर टीम के सदस्यों ने चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ वोट देने की अपील कर दी।

नोटिस में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, हरियाणा के डीजीपी को भी पार्टी बनाकर मांग की गई है कि अन्ना के सभी साथियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की कार्रवाई शुरू की जाए। विभोर ने आरोप लगाया है कि इस तरह की गतिविधियों और बयानों से कानून व्यवस्था का मजाक बनता है और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को अस्थिर होने का खतरा है। जाहिर सी बात है सत्ता में काबिज कांग्रेस से दुश्मनी मोल लेने वाली टीम अन्ना के सदस्यों को पहले कांग्रेस किसी न किसी मामले में फंसाने का प्रयास कर रही है वहीं विभोर का इस प्रकार का नोटिस टीम अन्ना की समस्याओं को और बढ़ा देगा। अब इसके बाद टीम अन्ना द्वारा नोटिस पर क्या रणनीति अपनाई जाएगी यह देखने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+