दिल्ली: प्रेमी के साथ मिलकर पति की गर्दन काटी

साजिश के तहत पत्नी पति को बुलाकर सुनसान जगह पर ले गई। वहां राजेश कुमार ने चौपर (धारदार हथियार) से रहीम के ऊपर हमला कर दिया। इससे रहीम की आधी गर्दन कट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने रहीम को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने मुख्ताराय बीबी और उसके प्रेमी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि दोनों साथ रहना चाहते थे। इस कारण रहीम की हत्या की साजिश रची थी। अस्पताल में भर्ती रहीम की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके कब्जे से खून से सने कपड़े, चौपर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
उधर वेस्ट विनोद नगर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। मृतक की शिनाख्त आकाश शर्मा (20) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी बरामद हुई जिसमें आकाश ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आकाश के चाचा की पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। मंडावली पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
आकाश परिवार के साथ गली नंबर-5, वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहता था। परिवार में पिता राधे श्याम शर्मा के अलावा मां और तीन बहनें है। आकाश इलाके के बच्चों को डांस सिखाने के अलावा मोबाइल शॉप चलाता था। पिता का बिड़ला मंदिर में फूलों का काम है। बुधवार सुबह आकाश के माता किसी काम से बाहर चले गए। घर में आकाश के अलावा उसकी दो बहनें थी। दोनों बहन रसोई में खाना बना रही थी। आकाश ने कमरे में जाकर चाचा जगन शर्मा की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी और आकाश की बहनें कमरे में पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथ-पथ फर्श पर पड़े हुए देखा। पुलिस को आकाश के पास से एक डायरी बरामद हुई जिसमें उसने एक लड़की से प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। आकाश लिखा है कि उसके परिजन इसके खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications