राजस्‍थान: ट्रेन के तीन यात्रियों की ट्राली से टकराने से मौत

Rajasthan: 3 die as train hits tractor trolley
जयपुर। जोधपुर से वाराणसी जा रही मरुधर एक्सप्रेस में दरवाजे पर लटक रहे तीन यात्रियों की आज टैक्टर-ट्राली से टकराने से मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। यह हादसा जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर कानोता रेलवे स्टेशन के निकट हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरुधर एक्सप्रेस के गुजरते समय अचानक टैक्टर ट्राली रेलवे लाइन के निकट आने से ट्रेन के दरवाजे पर लटक रहे यात्रियों में से सात यात्री टाली से टकरा गये जिसमें तीन की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये।

मृतकों की पहचान प्रहलाद, सुमेर और दीपक के रुप में हुई है। सूत्रों के अनुसार घायल चार यात्रियों की जानकारी दौसा रेलवे स्टेशन पर मिली। घायलों को दौसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भेजा गया है।

कानोता पुलिस ने अज्ञात टैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर जानकार सूत्रों ने ट्रैक्‍टर टाली से टकराकर तीन यात्रियों की मौत और चार के घायल होने को संदिग्ध माना है। सूत्रों का कहना है कि ट्राली से यात्रियों के टकराने के बाद ट्राली का मौके पर नहीं मिलना संदिग्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+