दाऊद का गुर्गा इकबाल मिर्ची लंदन से गिरफ्तार

Dawood Ibrahim
नई दिल्ली। साल 1993में मायानगरी मुंबई को सिलसिलेवार बम धमाकों से दहलाने वाले दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी इकबाल मिर्ची को मंगलवार को लंदन से गिरफ्तर कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि सीबीआई की ओर से की गयी है। कई हत्याओं और बम धमाकों का आरोपी इकबाव मिर्ची को साल 1994 में रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। लेकिन मिर्ची तब से ही फरार हो गया था। कई बार खबर आयी कि वो पाकिस्तान में है लेकिन इस बात की पुष्टि हो नहीं पायी।

आपको बता दें कि इब्राहिम को आतंक के सरगना दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी माना जाता है। वो दाऊद के कई कारोबार जैसे स्मगलिंग, सौदेबाजी को अंजाम देता था। उसका नाम अमेरिकी विदेश मंत्रालय की मादक द्रव्यों के तस्करों की सूची में भी शामिल है। वह लम्बे समय से लंदन में ही रह रहा है। मिर्ची को इससे पहले 1993 में भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन तब वहां की अदालत ने उसे भारत को सौंपे जाने से इनकार कर दिया था। हालांकि भारत सरकार ने एक बार फिर उसके प्रत्यर्पण के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+