हिसार चुनाव में चौटाला के लिए वोट मांगेंगे मुन्नाभाई

इस बार भी इनेलो भी रैली में भीड़ जुटाने के लिए संजय दत्त को बुला रही है। इनेलो की ओर से आयोजित की जा रही इस रैली में इनेलो के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कई प्रमुख राष्ट्रीय नेता और वामपंथी दलों के भी कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे और इनेलो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करेंगे। रैली को इनेलो प्रमुख चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद तरलोचन सिंह के अलावा इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व बसंपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलडिय़ा भी संबोधित करेंगी।
मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले संजय दत्त पहले भी कई बार इनेलो के समर्थन में चुनाव प्रचार करते रहे हैं और संजय दत्त परिवार व इनेलो परिवार के बीच बहुत पुराने व बहुत गहरे रिश्ते हैं। हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 11 अक्टूबर को लगातार तीसरी रैली होगी। इससे पहले भाजपा-हजकां ने रविवार को रैली हो चुकी है तथा कांग्रेस सोमवार की रैली करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications