पालीथिन में लिपटा मिला नवजात शिशु

सूत्रो के अनुसार गत दिवस टाउन नम्बर दो स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में तैनात गार्ड रामलाल जब ड्यूटी पर था तो उसे डिस्पेंसरी के एक कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जब वह पास गया तो उसने एक पालीथिन देखा और जब उसे खोलने पर नवजात बच्चा मिला जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बीके अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि हो सकता है कि किसी बिन ब्याही युवती ने मां बनने के बाद नवजात को यहां छोड़ दिया हो। फिलहाल उन्होंने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications