कहीं महंगाई मार गई तो कहीं हाईटेक हुआ रावण

पूरे प्रदेश में लोग त्यौहार की तैयारियों में लगे हुए हैं। हिसार, गुडग़ांव, रोहतक, भिवानी, अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिलों में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाए गए हैं जिन्हें शाम ढलने से पूर्व जला दिया जाएगा।
हाईटेक होगा सिरसा का रावण
पिछले 62 सालों से सिरसा में निंरतर रामलीला करवाने वाली संस्था रामा क्लब ने इस बार रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण को भी नई तकनीकों से लैस किया है। गुरूवार को रावण का दहन किया जाएगा जिससे पूर्व दहन की जाने वाली रावण की कुटिया 26 फुट ऊंची होगी। रावण के बुत की ऊंचाई भी 65 फीट है जिसे बनाने में पंजाब से आए कारिगरों को एक महिने से भी ज्यादा का समय लग चुका है। रावण की आंखों में विशेष तरह की लाइटें लगाई गई हैं जो जलेंगी और एक अलग तरह का इफेक्ट पैदा करेगी।
इस बार रावण की ढाल भी घूमी हुई दिखाई देगी। रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण को भी हाईटेक करने की कोशिश की गई है। अपने भोजना के लिए कुख्यात कुंभकर्ण के हाथों में एक आदमी का पुतला होगा जो अलग इफैक्ट पैदा करेगा और घूमता नजर आएगा। कारिगर रमेश मिस्त्री का कहना है कि इस बार पटाखों के साथ-साथ नई तकनीकों का प्रयोग रावण दहन में किया जाएगा। देश में धर्म निरपेक्षता का पता इस बात से चलता है कि रावण आदि का पुतला तैयार करने वाले मुसिल्म कारिगर भी हैं। वहीं एक और अन्य संस्था विष्णु क्लब का कहना है कि वह इस बार रावण दहन पर खर्च करने के बजाय गरीबों की मदद करने में धन को लगाएंगे।
रावण के साथ जलेगा भ्रष्टाचार का पुतला
फरीदाबाद में रावण के पुतले दशहरा मैदानों में खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा यहां एक भ्रष्टाचार का पुतला भी बनाया गया है। इसका दहन भी रावण के साथ किया जाएगा। कहीं रावण की मूंछ ऊपर-नीचे होगी तो कहीं कुंभकर्ण के कान फडफ़ड़ाएंगे। इस मौके पर सेक्टर-आठ में भ्रष्टाचार का भी पुतला फूंका जाएगा। एनआईटी के दशहरा मैदान में 90 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया है।
बुधवार को कारीगरों ने पूरे दिन की मेहनत के बाद इनको दशहरा ग्राउंड में खड़ा किया। लंबाई अधिक होने के कारण रावण के पुतलों को खड़ा करने में कारीगरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले लगा दिए गए हैं। यहां कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई 85-85 फीट है।
भारत विकास परिषद द्वारा सेक्टर-आठ ईएसआई मैदान में दशहरा उत्सव बनाया जाएगा। यहां 70 फीट के रावण का पुतला होगा। कुंभकरण और मेघनाद के पुतले 65-65 फीट के बनाए गए हैं। फरीदाबाद दशहरा कमेटी सेक्टर-28 से 31 में दशहरा उत्सव मनाएगी। यहां रावण का पुतला 85 फीट, कुंभकरण का पुतला 75 और मेघनाद का पुतला 70 फीट का होगा।
महंगाई ने घटाया रावण का कद
महंगाई के चलते रावण का कद भी छोटा होने लगा है। गुडग़ांव के फरुखनगर एक दशक पूर्व तक रावण का करीब 60 फुट ऊंचा पुतला बनाया जाता था, जो अब घट कर 25 फुट रह गया है। कुछ स्थानों पर तो अब मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बनने ही बंद हो गए हैं। इसलिए दशहरे पर सिर्फ रावण का पुतला जलने लगा है। पुतला बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व 60 फुट ऊंचे रावण, मेघनाद, कुंभकरण व ताड़का आदि राक्षसों का एक पुतला बनाने के लिए मात्र 500 रुपये मिलते थे। इससे उनका खर्चा पूरा होने के साथ मजदूरी भी आसानी से निकल जाती थी।
इस वर्ष करीब 25 फुट ऊंचे रावण का पुतला बनाने के लिए 10 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके बावजूद मजदूरी निकालना कठिन हो रहा है। महंगाई की मार झेल रहे कई कारीगरों ने यह कार्य करना ही बंद कर दिया है। अब चंद लोग ही ऐसे बचे हैं, जो यह कार्य कर रहे हैं।
बुराई के प्रतीक लंकापति रावण, कुंभकरण व इंद्रजीत का पुतला दहन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इसके लिए तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। साथ ही शहर में विभिन्न दशहरा आयोजित समितियों की ओर से झांकियां भी निकाली जाएंगी। शहर में प्रतिवर्ष गौशाला मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। यहां रावण, कुंभकरण एवं इंद्रजीत दहन देखने के लिए हजारों लोग जुटते हैं।
विजयादशमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पानीपत में विजयादशमी पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पुलिस ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी पंकज नैन ने एएसपी जगत सिंह हुड्डा व सभी डीएसपी को सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
समालखा व बापौली क्षेत्र में डीएसपी श्याम लाल, थाना माडल टाउन क्षेत्र में डीएसपी ट्रैफिक प्रदीप श्योकंद, थाना शहर क्षेत्र में डीएसपी शहर विरेंद्र विज, थाना चांदनी बाग क्षेत्र में डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा तथा सैक्टर 13,17 क्षेत्र निरीक्षक सीआइए विरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। सभी दशहरा स्थलों पर संबंधित थाना प्रभारियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। दशहरे के त्योहार पर निकाली जाने वाली झांकियों पर विशेष रूप से पुलिस प्रबंध किया गया है।
दशहरा समारोह पर पड़ा मंहगाई का असर
हिसार के पुराना राजकीय कालेज, मुलतानी चौक, विद्युत नगर सहित विभिन्न जगहों पर बुराई के प्रतीक रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से इन जगहों पर पहले रामलीला का मंचन होगा उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा रावण व अन्य के पुतले में आग लगाई जाएगी।
समारोह के बारे में आयोजक ने कहा कि महंगाई के कारण इस बार कई कार्यक्रमों को हटा दिया गया है। रावण के पुतले का आकार भी छोटा हो गया है। इससे पूर्व बुधवार को विभिन्न जगहों पर नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा की गई व विभिन्न जगहों पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर आजाद नगर स्थित जय श्री बाला सेवा समिति द्वारा क्षेत्र में भंडारा लगाया गया व देर शाम मां का भजन किया गया।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications