संपत्ति के विवाद में मां की हत्‍या की

uttar pradesh
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर दो सौतेले पुत्रो ने अपनी मां की लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल विक्रम सिंह ने आज बताया कि थाना सदर बाजार में अंन्तर्गत कृष्णपुरम निवासी कुसुम पत्नी समय सिंह के सौतेले पुत्रो नाथीराम और मनोज ने रात दो बजे कुसुम की सम्पत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

कुसुम के पुत्र विनोद ने अपनी मां की हत्या के लिए दोनों भाइयों को नामजद किया है। हत्या के बाद से ही दोनो फरार हैं। पुलिस ने हत्‍यारोपियो की तलाश जारी है। विनोद के अनुसार सौतेले भाई नाथीराम और मनोज की नजर हमारी संपत्ति पर थी वे अकेले ही सारी संपत्ति पर अपना कब्‍जा चाहते थे। आय दिन दोनो हम लोगो को परेशान किये करते थे और उन्‍होने हमारी मां को लाठियो से पिट-पिट कर मार डाला

सदर बाजार के अंन्तर्गत कृष्णपुरम निवासी कुसुम पत्नी समय सिंह के सौतेले पुत्रो से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था आय दिन आपस में मार पिट हुआ करती थी लेकिन किसको मालूम था की यह विवाद इतना बढ जाएगा कि एक बच्‍चे को अपनी मां खोनी पडेगी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितो की तलाश जारी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+