राजस्थान: गुस्साए बस ड्राइवर ने 21 श्रद्धालुओं को कुचला, 6 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार केला मंदिर जाने के लिये करीब 25 श्रृद्धालु आगरा से हिंडोन पहुंचे थे। सभी लोगों ने एक बस बुक किया था। रास्ते में किसी बात को लेकर श्रृद्धालुओं और बस चालक के बीच विवाद हो गया। करौली जनपद के पास श्रृद्धालुओं ने बस रुकवा दी और नीचे उतर गये। देखते देखते दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। इस दौरान बस चालक को इस कदर गुस्सा आया कि उसके सिर पर खून सवार हो गया।
बस चालक ने आव देखी न ताव और श्रद्धालुओं के ऊपर बस चढ़ा दी। इसके बाद चारो तरफ अफरातफरी मच गई। 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, पुलिस के मुताबिक ड्राइवर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिये संभाविज जगहों पर छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications