दुबई में अन्‍ना समर्थकों से मामला वापस

Anna's supporter will not be punished
दुबई। दुबई में अभियोजन पक्ष ने 5 भारतीय नागरिकों के खिलाफ दायर मामला वापस ले लिया है जिन्हें अन्ना हजारे के समर्थन में पैदल मार्च करने पर संयुक्त अरब अमीरात राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दुबई में हजारे समर्थकों के खिलाफ मामला वापस लिया गया दुबई पुलिस ने पांच भारतीयों को स्थानीय अधिकारियों से अनुमति लिए बिना तीन किलोमीटर लंबा मार्च निकालने पर गिरफ्तार किया था।

यह मार्च 20 अगस्त को निकाला गया था जिसमें इन भारतीयों ने भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत कानून का समर्थन करने के लिए अन्ना हजारे के अनशन के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी । पांचों भारतीयों की पहचान की हालांकि शिनाख्त नहीं की गई है। आरोपियों के एक वकील के मुताबिक सरकारी अभियोजन पक्ष ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोप वापस ले लिए हैं क्योंकि उनका इरादा वास्तविक था और उन्होंने देश के खिलाफ कुछ नहीं किया।

3 आरोपियों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता हाशिक टीके ने खलीज टाइम्स से कहा मामला मुकदमे के लिए अदालत में नहीं ले जाया जाएगा। इन सभी पांचों भारतीयों को अभियोजन कार्यालय ने यह जानने के बाद सितंबर के पहले हफ्ते में जमानत दे दी थी कि उनका इरादा न तो स्थानीय कानून का उल्लंघन करने का था और न ही वे यहां शांति भंग करना चाहते थे। अभियोजन ने इस पहलू पर भी विचार किया कि इन लोगों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और वे अपने देश में एक अच्छी चीज के प्रति नैतिक समर्थन व्यक्त कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+