क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मां दुर्गा के पंडालों में हैरी पॉटर और अन्‍ना की गूंज

Google Oneindia News

Show off of Anna Hazare and Harry Potter on Durga pooja
मां दुर्गा के पंडालों में इस समय अन्‍ना हजारे और हैरी पॉटर की झलक देखने को मिल रही है। इसमें सबसे खास है कि हैरी पॉटर का जादुई कारनामा, काजीरंगा राष्टीय अभयारण्य में हथियारबंद शिकारी, अजंता और एलोरा की गुफाओं का रहस्यमयी संसार और रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे माता के पंडालों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

यह सब विविध रंग इस बार गुवाहाटी में पूजा पंडालों में देखने को मिल रहे हैं। गुवाहाटी के पूजा पंडालों में उतरे अन्ना हजारे, हैरी पॉटर विभिन्न पूजा पंडालों को अलग-अलग साज सज्जा और रंग देने के साथ ही इस अवसर पर शहर के स्टार होटलों ने विशेष चाइनीज व्यंजनों का भी बंदोबस्त किया है। बेल्टाला पूजा में काजीरंगा पार्क की प्रतिकृति तैयार की गयी है। इसमें स्वचालित हथियार के साथ शिकारी लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडा पर निशाना साध रहे हैं।

पूजा के आयोजक महेंद्र शर्मा का कहना है इस बार उनका प्रयास काजीरंगा राष्टीय अभयारण्य में शिकार के बढते मामलों को दिखाना है। इसका मकसद दुर्लभ जानवरों की रक्षा के बारे में जागरुकता भी फैलाना है। दूसरी तरफ नयांतर पूजा समिति ने हैरी पॉटर पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। पूजा समिति के एक सदस्य उद्भव दास ने बताया कि हैरी पाॅटर की फिल्म को कई बार देखने के बाद कलाकारों ने प्रतिकृति को अंतिम रुप दिया है। वीणापाणि पूजा मंडप में अजंता और एलोरा की गुफाएं तैयार की गयी है।

Comments
English summary
Show off of Anna Hazare and Harry Potter on Durga pooja in Guwahati. Anna and harry Potter visible in Durga pooja by posters.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X