मां दुर्गा के पंडालों में हैरी पॉटर और अन्ना की गूंज

यह सब विविध रंग इस बार गुवाहाटी में पूजा पंडालों में देखने को मिल रहे हैं। गुवाहाटी के पूजा पंडालों में उतरे अन्ना हजारे, हैरी पॉटर विभिन्न पूजा पंडालों को अलग-अलग साज सज्जा और रंग देने के साथ ही इस अवसर पर शहर के स्टार होटलों ने विशेष चाइनीज व्यंजनों का भी बंदोबस्त किया है। बेल्टाला पूजा में काजीरंगा पार्क की प्रतिकृति तैयार की गयी है। इसमें स्वचालित हथियार के साथ शिकारी लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडा पर निशाना साध रहे हैं।
पूजा के आयोजक महेंद्र शर्मा का कहना है इस बार उनका प्रयास काजीरंगा राष्टीय अभयारण्य में शिकार के बढते मामलों को दिखाना है। इसका मकसद दुर्लभ जानवरों की रक्षा के बारे में जागरुकता भी फैलाना है। दूसरी तरफ नयांतर पूजा समिति ने हैरी पॉटर पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। पूजा समिति के एक सदस्य उद्भव दास ने बताया कि हैरी पाॅटर की फिल्म को कई बार देखने के बाद कलाकारों ने प्रतिकृति को अंतिम रुप दिया है। वीणापाणि पूजा मंडप में अजंता और एलोरा की गुफाएं तैयार की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications