राहुल के अमेठी में टीम अन्ना ने शुरू किया जनमत संग्रह

Team Anna in Rahul Gandhi's constituency
लखनऊ। अमेठी के लोग भले ही गांधी परिवार के प्रति हमेशा वफादार रहे हों लेकिन भ्रष्टाचार के मुददे पर वह गांधी परिवार व कांग्रेस को तिलांजलि देने को तैयार है। लोगों की यह इच्छा उस वक्त जाहिर की जब समाजसेवी अन्ना हजारे की टीम ने जन लोकपाल बिल के मुद्दे पर अमेठी में जनमत संग्रह शुरू किया। इण्डिया अगेन्सट करप्शन के कार्यकर्ता हाथों में पेटी लेकर जब अमेठी की सड़कों पर उतरे तो लोगों के हुजूम ने उन्हें घेर लिया।

कार्यकर्ताओं के पास बस एक ही प्रश्न था कि यदि अमेठी के सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस के नेता संसद में जन लोकपाल बिल का विरोध करते हैं तो क्या अमेठी वासी राहुल को वोट करेंगे या नहीं। प्रश्न के उत्तर तो डिब्बे में बंद होते रहे लेकिन लोगों ने स्पष्टi कर दिया कि भ्रष्टाचार का साथ देने वालों को अमेठी की जनता स्वीकार नहीं करेगी फिर चाहे वह गांधी परिवार का कोई सदस्य क्यों न हो।

मैं अन्ना हूं कुछ दिन पूर्व इस नारे ने देश को हिला कर रख दिया। अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को मिटाने की जो मुहिम चली उसमें सबसे पहले कांग्रेस ने रोड़े अटकाने का प्रयास किया लेकिन उसे जनता के आगे घुटने टेकने पड़ गए। अब टीम अन्ना ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया।

टीम अन्ना के समर्थकों ने अमेठी में जनमत संग्रह शुरू कर दिया। गांधी जयन्ती के दिन शुरू हुए इस जनमत संग्रह में टीम अन्ना के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में वोटिंग शुरू की जो एक माह चलेगी। कार्यकर्ता ने लोगों के सामने एक प्रश्न पत्र पेश किया जिसमें पूछा गया था कि यदि उनके सांसद राहुल गांधी संसद में जन लोकपाल बिल का समर्थन नहीं करते हैं तो क्या वह लोग राहुल गांधी को वोट देंगे। प्रश्न का उत्तर हां या नहीं में देना था। वोटिंग करने वाले सभी लोगों ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और भ्रष्टाचार का साथ देने वाले का वह समर्थन नहीं करेंगे।

टीम अन्ना के समर्थकों ने बताया कि यह जनमत संग्रह एक माह तक चलेगा जिसमें अमेटी के पांच लोगों से उनका मत जानने का प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में 13 अक्टूबर को टीम अन्ना के सदस्य अरविन्द केजरीवाल अमेठी का दौरा करेंगे। ज्ञात हो कि इसी प्रकार का जनमत संग्रह आने वाले दिनों में अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, मैनपुरी, गाजियाबाद, कौशाम्बी, हमीरपुर, वाराणसी और लखनऊ संसदीय क्षेत्रों में भी प्रस्तावित है। अकबरपुर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का गढ़ माना जाता है हालांकि वहां से उनकी पार्टी के सांसद राकेश पाण्डेय हैं।

मैनपुरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का चुनाव क्षेत्र है। वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, गाजियाबाद से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लखनऊ से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन सांसद हैं। जबकि लोकसभा की स्थायी समिति के दो सदस्य शैलेन्द्र कुमार व विजय बहादुर उत्तर प्रदेश से हैं। शैलन्द्र कुमार का संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी जबकि विजय बहादुर का क्षेत्र हमीरपुर है। जनमत संग्रह से यह साबित हो जाएगा कि आखिर जनता का रूख किस ओर है तथा राजनेताओं को भी उनकी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+